{"_id":"6192a25dbb939e3cb517df3e","slug":"theft-in-seven-goats-and-peanut-shop-basti-news-gkp41646513","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बकरों व मूंगफली की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बकरों व मूंगफली की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात बकरों व मूंगफली की दुकान में चोरी
छावनी थाने के विक्रमजोत क्षेत्र में हुईं घटनाएं
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के बकरी फार्म से सात बकरों और मूंगफली की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित पक्षों का कहना है कि पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।
छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत क्षेत्र में चोर एक सप्ताह में ताबड़तोड़ एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। थानाक्षेत्र के गोट फार्म से सात बकरों को रविवार की देर रात फार्म के गेट की जाली काटकर चोर ले गए। भगवानपुर निवासी हैदर अली ने बताया कि फार्म के बाहर वह और पिता हकिम्मुदीन सो रहे थे। सुबह फार्म में घुसे तो देखा सात बकरे नहीं हैं। गेट की जाली कटी है। उन्होंने विक्रमजोत पुलिस चौकी पर जानकारी दी। चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मौखिक रूप से एक दिन बाद मिली है। छानबीन की जा रही है।
वहीं विक्रमजोत कस्बे व पुलिस चौकी करीब मूंगफली की दुकान चलाने वाले शंकरपुर निवासी सूरज की दुकान से दिन में ही 40 किलो मूंगफली भरी बोरी चोर उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब सात बजे दुकान छोड़कर सब्जी लेने गए थे। लौटे तो दुकान से बोरी नहीं थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।