{"_id":"6589cd335e4edd7d0c09d634","slug":"theft-from-vegetable-vendors-cart-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9023-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सब्जी विक्रेता के ठेले से तीन हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सब्जी विक्रेता के ठेले से तीन हजार की चोरी
Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेखौफ चोर सब्जी विक्रेता के ठेले से तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहने वाले श्याम ठेले पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। सोमवार को साप्ताहिक बाजार में वह कप्तानगंज के पंडुल रोड ठेले पर सब्जी की दुकान लगाए थे। श्याम के मुताबिक 6:30 बजे अचानक बिजली कट गई। तभी गल्ले से चोर तीन हजार से अधिक रुपये लेकर फरार हो गए। बिजली आने के बाद गल्ला देखने पर पैसा गायब मिला। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन