फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft by breaking into a shop

Basti News: दुकान में सेंध काट कर नकदी, लैपटॉप व मोबाइल चोरी

Mon, 12 Feb 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
theft by breaking into a shop
सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची एसएचओ
विज्ञापन

हल्का दरोगा व सिपाहियों को भेज लिया घटना की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मी बाई वार्ड में मोबाइल फोन की दुकान में पीछे से ईंट की दीवार काटकर चोरों ने नकदी ,लैपटॉप, मोबाइल आदि चोरी कर ले गए। मुख्य बाजार में हुई इस घटना के बाद एसएचओ के मौके पर न पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि जिस जगह चोरी की घटना को नकब लगाकर अंजाम दिया गया है, वहीं पर रेलवे क्रॉसिंग होने के नाते पैकोलिया थाने की पिकेट रात में मौजूद रहती है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी मोहम्मद अफसर ने पैकोलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई वार्ड में रेलवे क्रॉसिंग के पास मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी है। रविवार सुबह जब वह किराए के मकान से दुकान पर पहुंचे तो दुकान में बिखरे सामान को देख सन्न रह गए । दुकान के पीछे देखा तो सेंध काटी गई थी।
विज्ञापन

चोरों ने पांच हजार नकदी सहित लैपटाॅप व चार्जर चुरा ले गए थे। बाद में पीड़ित ने तहरीर देकर पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। एसएचओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हल्का दरोगा ने मौके पर जाकर छानबीन की है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed