फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The youth was kidnapped and beaten up by miscreants, an FIR was lodged.

Basti News: दबंगों ने युवक का अपहरण कर की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The youth was kidnapped and beaten up by miscreants, an FIR was lodged.
बभनान। दबंगों पर एक युवक का अपहरण कर तख्ते में बांधकर पीटने का आरोप लगा है। दबंगों ने बचाव में पहुंचे युवक का भी सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के टिटुहरा गांव निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की देर शाम वह कुछ लोगों के साथ गांव में एक जगह बैठा था, तभी उसे सूचना मिली कि गांव का रवि प्रकाश व उसका भांजा अभिषेक सुकाहिया बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए कछिया गांव निवासी अन्नू सिंह व शक्ति सिंह गाली देते हुए रवि प्रकाश को बाइक पर जबरदस्ती बैठा लिया।
विज्ञापन

उसे खोजते हुए कछिया गांव की ओर बढ़ा तो देखा की आटा चक्की पर अन्नू सिंह, शक्ति सिंह, पप्पू सिंह, दिव्यांश सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह और शिव कुमार पाण्डेय तख्त से रवि प्रकाश को बांधकर जान से मार देने की नीयत से पिटाई कर रहे थे। वह बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ा तो जाति सूचक गाली देते हुए आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया। इससे मेरा सिर फट गया। सोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed