{"_id":"68585c606f59d6c991088ea6","slug":"the-youth-injured-in-the-accident-died-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138795-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज
Mon, 23 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र के अकसड़ा टोल प्लाजा के पास हादसे में घायल आबिद अली की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया है। शुक्रवार शाम को लगभग सात बजे लवारी थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी आबिद अली बाइक से बस्ती से आ रहे थे। अकसड़ा टोल प्लाजा के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेजवाया। स्थिति में सुधार न देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था।
वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को लखनऊ ले जाते समय नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया के पास मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक आबिद अली के भाई जाहिद अली की तहरीर पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नगर चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।