फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The woman swindled money in the name of the group's installment

Basti News: समूह की किस्त के नाम पर रुपये लेकर हड़प गई महिला

Sat, 30 Aug 2025 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The woman swindled money in the name of the group's installment
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने समूह में काम करने वाली महिला पर लोगों से किस्त की रकम और जेवर लेकर हड़प लेने के एक मामले में बबिता सोनकर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मनहनडीह निवासी सरिता श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चाईटोला निवासी बबिता सोनकर पत्नी रवि सोनकर ने उनसे 22-सौ रुपये की चार किस्त का पैसा लेकर जमा नहीं किया। इसके अलावा वह शादी में पहनकर जाने के लिए अंगूठी भी मांगकर ले गई थी, जिसे उसने नहीं लौटाया। आरोप है कि अपने मोहल्ले की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी राजेश कुमार, संगीता पत्नी रामकिशोर, फोटो देवी पत्नी श्रीराम निवासी दक्षिण दरवाजा, गुडि़या देवी पत्नी रमधनी दक्षिण दरवाजा से बबीता सोनकर ने समूह के नाम पर 1 लाख 22 हजार रुपये व कीमती जेवर ले लिया। सरिता श्रीवास्तव ने बताया कि मांगने पर टाल-मटोल करती रही। इससे पहले भी थाने में प्रार्थनापत्र दिया गया था। तीन महीने पहले समझौता हुआ था कि पांच अगस्त तक वह सबके रुपये व जेवर वह लौटा देगी। मगर वह अपने पति व बच्चे के साथ मुंबई भाग गई। इधर, पांच अगस्त की तिथि बीत जाने के बाद फिर से तहरीर दी गई। एसओ महेश सिंह ने बताया कि अमानत में खयानत का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed