फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The wedding season begins tomorrow...buyers flock to the market, increasing the excitement.

Basti News: कल से शुरू हो रहा सहालग...बाजार में उमड़े खरीदार, बढ़ी रौनक

Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The wedding season begins tomorrow...buyers flock to the market, increasing the excitement.
बस्ती। खरमास 15 अप्रैल से समाप्त हो रहा है। इसके बाद फिर से बैंड-बाजा-बारात का दौर लगभग चार महीने के लिए शुरू हो जाएगा। सहालग की शुरूआत होने से पहले बाजार सज कर तैयार हो गए हैं। यही नहीं जिन घरों में मांगलिक आयोजन होने हैं उन्होंने खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजार में सर्वाधिक खरीदारी कपड़ों, ज्वेलरी, दोना-पत्तल और अन्य सजावटी सामग्री की हो रही है। दाम अधिक होने की वजह से हल्के गहनों की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा लोग एसी, फ्रीज, पंखा की भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग का दौर 15 मार्च से खरमास के कारण रुक गया था लेकिन अब समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पूरी तैयारी कर ली है। गांधीनगर बाजार में रेडीमेड कपड़ा कारोबारी काजू श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम को देखते हुए गर्मी की ट्रेडिशनल रेंज मंगाई जा रही है। लहंगे में परतदार डिजाइन, लेजर-कट फूल, उभरे हुए डिजाइन बारीक कारीगरी वाले लहंगों का चलन अधिक है। यह तीन हजार से 15 हजार की रेंज में उपलब्ध हैं। भारी-भरकम रेशम की जगह ऑग्रेंजा, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे हल्के और हवादार कपड़ों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। डिजाइन में अलग किए जा सकने वाले स्लीव्स वाले सूट की भी बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन

साड़ी व लहंगों के थोक व फुटकर व्यापारी राहुल मोदी ने बताया कि सहालग में हल्के कपड़े, ट्रेडिशनल व अलग लुक के कारण अधिक पसंद किए जा रहे हैं। खरमास की समाप्ति के बाद कारोबार और बढ़ेगा क्योंकि खरमास में कुछ नया खरीदने से लोग परहेज करते हैं। कपड़ों के अलावा आभूषणों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। हाल ही के दिनों में सोने और चांदी के दाम में गिरावट आने के बाद अभी से खरीदारी में लोग जुटे हैं। साथ ही बैंड-बाजों की बुकिंग से लेकर कैटरर्स तक की बुकिंग की जा रही है। सहालग में बाजार की स्थिति देखते हुए व्यापारियों को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। ज्लेवरी कारोबारी अभिषेक ने बताया कि सहालग में 20 प्रतिशत का उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार, इस सहालग में दो सौ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। डिनर सेट भी भी मांग बढ़ी है। मंगल बाजार, पांडेय बाजार के अलावा अन्य कस्बों में खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल व मई में रहेंगे 15 मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित यादुवेंद्र मिश्र के अनुसार, 15 मार्च को खरमास लगा था, जो 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसी तिथि से सनातन में लग्न मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। मगर, शादियों का दौर 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। अप्रैल में 20, 21, 25, 26, 27, 28 व 29 को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। जबकि मई में एक, तीन, पांच, छह, सात, आठ, 13 व 14 को शुभ कार्य किए जा सकते हैं।


फूल कारोबार में उछाल की उम्मीद
सहालग शुरू होने के इंतजार में कारोबारी हैं। फूल कारोबारी अनिल सैनी, रवि सैनी ने बताया कि मार्च से व्यापार मंद था। अब सहालग में फूल कारोबार में उछाल आएगा। वाहनों के साथ घर और स्टेज अन्य सजावट का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में गेंदा, गुलाब, चमेली समेत अन्य फूल के आर्डर दे दिए गए हैं। गर्मी में फूल कारोबार काफी अच्छा नहीं जाता, ऐसे में हिसाब से फूल मंगवाए जाते हैं, चूंकि सूखने पर घाटा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed