फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The weather changed, trees and poles fell in the storm.

Basti News: बदला मौसम का मिजाज, आंधी में गिरे पेड़ और खंभे

Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The weather changed, trees and poles fell in the storm.
- धुंध के बाद आंधी से सड़कों पर धूल के गुबार
विज्ञापन

- बनकटी, नगर बाजार, महुली मार्ग, देईसाड़ आदि स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

बस्ती। बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम पांच बजे के बाद बादल घिर आए। चौतरफा धुंध छाने के बाद आंधी चलने लगी। सड़कों पर धूल का गुबार फैल गया। इस बीच बूंदाबांदी होने लगी। आंधी से बनकटी, नगर बाजार, महुली मार्ग, देईसाड़ आदि स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
बुधवार की शाम को मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवा चलने लगी। इसके साथ ही आंधी भी शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक आंधी का असर रहा। शहर में धूल के गुब्बार उड़ने लगे। बादल छाने से अंधेरा छा गया। आंधी के चलते शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी खत्म होने के करीब एक घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं आंधी के चलते बनकटी मार्ग पर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, बनकटी कस्बे में लगा ट्रांसफाॅर्मर भी पेड़ के गिरने की वजह से सड़क पर गिर गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। देर रात तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। साथ ही कई जगहों पर पेड़ और बिजली के तार भी टूटकर गिर गए। कहीं-कहीं आवागमन भी बाधित रहा। हालांकि, जिले भर से कहीं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी 24 घंटे पूर्वी यूपी में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने और पूर्वी, पश्चिमी हवा के सामान्य व सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है।

लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, कई जगह हाईटेंशन तार टूटे
नगर बाजार। बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने नगर थाना क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बकैनिया में तेज हवा के चलते हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। वहीं जैतुआ गांव में भी इसी तरह तार टूटने की घटना सामने आई। कठारजंगल में बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से लाइन बाधित हो गई, जबकि उग्रसेनपुर में बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से पोल ही टूट गया। इन घटनाओं के चलते क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के संदीप, विष्णु समेत अन्य लोगों ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी से हालात बिगड़ गए और कई स्थानों पर नुकसान हुआ। संवाद

हरैया में चली धूल भरी हवा, छाए रहे बादल

हरैया। तहसील क्षेत्र हरैया में बुधवार की शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। कड़ाके की धूप के बीच आसमान में धुंध छाया और तेज हवाएं चली। जिसके बाद अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।

अचानक बदले मौसम से आमजन को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली पर कहीं-कहीं किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा। पशुचारे के रुप में गेहूं की फसल की मड़ाई के बाद खेतों में पड़ा भूसा उड़ने से किसानों को क्षति का सामना करना पड़ा। छप्पर व टीनशैड के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। संवाद

बस्ती-महुली मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप
बनकटी। बस्ती महुली मुख्य मार्ग सहित संपर्क मार्गो पर आंधी व बारिश से जगह- जगह पेड़ व विद्युत का पोल, टांसफॉर्मर गिरने से आवागमन घंटों बाधित रहा। वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे यात्रियों को रूकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश से बनकटी कस्बे में दो सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर नीम का पेड़ व कपास की डाल गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कस्बा वासियों ने पेड़ की टहनियों को काटकर सड़क से पेड़ हटाकर रास्ता बहाल किया तो वहीं सड़क किनारे स्थित दुकान का टीनशेड पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया जबकि शशि गोंड के मकान पर रखा टीनशेड उड़कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं बस्ती महुली मुख्य मार्ग के थरौली के निकट पेड़ व रोहिया भकोले के मकान पर पेड़ गिरने से मकान का छज्जा, टीन शेड छतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही देईसाड़, महथा, अमोढ़वा गांव सहित दर्जनों गांवों में विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति वाधित रही, तो वहीं टेंट के कारोबारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि शादियों में लगे टेंट कनाद फट कर लाखों का नुकसान हुआ है।

बिजली सप्लाई ठप
मुंडेरवा। बुधवार को शाम में आई आंधी पानी की वजह से मुंडेरवा बिजली उपकेन्द्र की बिजली सप्लाई शाम में बंद रही। आधी में जगदीशपुर के पास दोनों पेट्रोल पम्प के पास और सईया बइया मन्दिर के पास 1100 केवीए लाईन पर पेड गिर गया। जिससे बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली निगम के जेई मुहम्मद नाजीर ने बताया कि लाईन की मरम्मत किया जा रहा। जल्द ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


जिले में आंधी के चलते कई जगहों पर पोल व तार गिरने की सूचना मिली है। बिजली कर्मी उसे सही करने में लगे है। जल्द ही सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
- खालिद सिद्दीकी, अधीक्षण अभियंता बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed