{"_id":"5f04a26c8ebc3e43230f911d","slug":"the-wall-fell-one-dead-in-basti-basti-news-gkp3573248165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से रिहायशी छप्पर की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से रिहायशी छप्पर की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बारिश से रिहायशी झोपड़ी की दीवार गिरी, एक की मौत
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के संदलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मूसलाधार बारिश के चलते रिहायशी झोपड़ी की ईंट की दीवार गिर गई। घर में सो रहे 55 वर्षीय रामअजोर, 50 वर्षीय सेधई, 35 वर्षीय लाली व 14 वर्षीय विष्णु पुत्र सालिकराम दब गए। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलवा हटाकर मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामअजोर को छोड़कर सभी को घर भेज दिया गया। घायल रामअजोर को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर कानूनगो राम सागर यादव, हल्का लेखपाल संजीत कुमार, चौकी प्रभारी अजय सिंह व पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह पहुंच गए। प्रशासनिक अमले ने मौके का मुआयना कर स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।