फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The visas of the youths stranded in Saudi Arabia have also expired.

Basti News: सऊदी अरब में फंसे युवकों का वीजा भी हो गया है समाप्त

Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The visas of the youths stranded in Saudi Arabia have also expired.
नगर बाजार (बस्ती)। जनपद के कम से कम 11 मजदूर और दो अन्य जनपदों के लोग सऊदी अरब के अबहा शहर में गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। ये सभी मजदूर रोजगार की तलाश में अलीसार कंपनी में काम करने गए थे। कंपनी ने शुरुआती छह महीने के बाद काम और वेतन दोनों बंद कर दिया। पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं, वीजा समाप्त हो चुका है। खाने-पीने की भी समस्या हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे भारत सरकार से तत्काल वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

यह मामला कुल 161 भारतीय नागरिकों के फंसने से जुड़ा है। इनमें बस्ती जिले के 13 लोग शामिल हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई है और भारतीय दूतावास, स्थानीय पुलिस तथा भारत सरकार से मदद मांगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों के अनुसार, मजदूरों को शुरुआत में वेतन मिला, लेकिन अब कई महीनों से कोई पेमेंट नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले के अविनाश पुत्र ध्रुव नरायण, निवासी रघुनाथपुर, थाना वाल्टरगंज, धर्मेंद्र कुमार मौर्य पुत्र अर्जुन मौर्य निवासी पिपरा गौतम, थाना नगर, पंकज कुमार शर्मा पुत्र गोरखनाथ, निवासी बरगदवा थाना पैकोलिया, पंकज यादव पुत्र जगनरायन यादव निवासी लोनियापार, थाना छावनी, गिरीश चंद पुत्र फूलचंद, निवासी रैपुरा जंगल, विजय कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी पिपरा जप्ती थाना हर्रैया, शुभम पुत्र गौरी निवासी सैफाबाद थाना दुबौलिया, उमेश कुमार चौहान पुत्र नरेश चंद चौहान निवासी जुआजोत, रूपचंद्र पुत्र राम प्यारे, निवासी नरसिंहपुर, थाना दुबौलिया, सत्य नरायन पुत्र रामजीत, निवासी भटहा, थाना नगर, जसवंत पुत्र देवनरायन, निवासी अशोकपुर, थाना दुबौलिया के अलावा दो अन्य लोग दूसरे जनपदों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed