फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The village will boycott the election if the railway gate does not open

रेलवे फाटक न खुलने पर गांव वाले करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
The village will boycott the election if the railway gate does not open
रेलवे फाटक न खुलने पर गांव वाले करेंगे चुनाव का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच गढ़हा दलथम्हन गांव के पास स्थित समपार फाटक जो साल पहले बंद कर दिया गया था। ग्रामीण लामबंद होकर अब इसे खोलवाने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। लोगों ने समपार फाटक खोलने के लिए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


 दो साल पहले रेल प्रशासन ने समपार फाटक संख्या 219सी को बंद किया तो ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। ग्रामीण रेल प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों तक का दरवाजा समपार फाटक को खोलवाने के लिए खटखटाते रहे लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। फाटक बंद होने से गौर ब्लॉक के गढ़हा दलथम्हन गांव के अलावा सिकरी, सहवाजपुर, मुंडेर, शिवगढ़, संथुआ सहित तमाम गांवों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि सरनागी जयहरि गोविन्द सिंह, राम शरण सिंह, अखिलेश सिंह, नीतेश सिंह, सुरेश सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल कुमार, अतुल कुमार सहित तमाम लोगों ने रविवार को बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि समफार फाटक नहीं खोला गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में  प्रदीप मिश्र, दद्दन, अविनाश मिश्र, सुशील तिवारी, अमित कुमार, अजय सिंह, निलेश सिंह, रविनंदन सिंह, फूलमती, श्यामा देवी, अनीता, सुशीला आदि  मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed