फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The village headman, who returned from the hospital, gave a complaint and told about the dispute with the former headman.

Basti News: अस्पताल से लाैटे ग्राम प्रधान ने दी तहरीर, पूर्व प्रधान से बताया विवाद

Tue, 23 Dec 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The village headman, who returned from the hospital, gave a complaint and told about the dispute with the former headman.
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मझौआ खुर्द के ग्राम प्रधान विनोद कुमार के ऊपर तीन बदमाशों ने रविवार की शाम उनके ऊपर कट्टे से फायर करके हमला कर दिया था। दूसरे दिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह थाने पहुंचे और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही पूर्व प्रधान से विवाद के दौरान उन्हें जानमाल की धमकी मिली थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि वह गांव से ही कुछ दूर स्थित महादेवा शिव मंदिर से शाम को मोटरसाइकिल से अकेले अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मेहोरा पुलिया के पास बाइक से तीन अज्ञात युवक उन्हें घेरकर रोक लिए। इसके बाद उनके ऊपर फायर करने लगे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाई। गनीमत एक गोली दाहिने हाथ की हथेली को चीरते हुए निकल गई और दूसरी बाए हाथ के कपड़े को फाड़ते हुए निकल गई। आवाज सुनकर जबतक लोग पहुंचे बदमाश टिनिच की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

लोगों ने प्रधान को घायलावस्था में पहले सीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रधान थाने में पहुंचे और घटना की आपबीती बताते हुए लिखित तहरीर दिए। उनका कहना है कि 10- 2 दिन पहले गांव के पूर्व प्रधान से उनका विवाद हो गया था। पूर्व प्रधान ने उन्हें धमकी दी थी कि रुपये चाहे जितना लगे लेकिन, तुम्हे जीने नहीं देंगे। प्रधान ने इसी विवाद की वजह से घटना होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शंशाक सिंह मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। कुछ देर के बाद सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed