फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the victory is of the people : Neha Verma

मेरी मेहनत थी, जीत जनता की हुई है: नेहा वर्मा

Sun, 14 May 2023 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
the victory is of the people : Neha Verma
समाजवादी पार्टी की नेहा वर्मा नपा अध्यक्ष बनीं।
बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में उनकी और पति अंकुर वर्मा की कड़ी मेहनत जरूर थी, लेकिन असल जीत उनकी नहीं बल्कि यहां की जनता की हुई हैं। ताकतवर सत्तासीन दल से चुनाव लड़ना उनके लिए कठिन था। इसे आसान बस्ती शहर की जनता ने बनाया है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, व्यापारी, गरीब, वंचित सभी वर्ग के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि एक-एक नागरिक मेरे इस चुनाव को अपना चुनाव समझकर हमें मदद पहुंचाए हैं। जनता का यह कर्ज कभी नहीं भूल पाउंगी। नगर पालिका के विकास के सतत प्रयत्नशील रहूंगी। हमारा लक्ष्य होगा कि अपने शहर में सीवर लाइन, उच्चीकृत सड़क, पटरी व्यवसायियों के लिए सुरक्षित स्थान, शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध हो। कहा कि उनके पति अंकुर लगातार जनता के बीच मौजूद रहने वाले व्यक्ति है। वह समाजसेवा से कभी पीछे नहीं हटे। इसी का परिणाम है कि उन्होंने इतनी बड़ी जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed