{"_id":"60feef0f8ebc3e58772e3d0f","slug":"the-union-will-be-strong-only-then-the-government-will-listen-basti-news-gkp403316198","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण को संघ का मजबूत होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण को संघ का मजबूत होना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संघ मजबूत होगा, तभी सरकार सुनेगी’
सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यसमिति की गोविंदराम सक्सेरिया इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण के लिए संघ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघ मजबूत होगा, तभी सरकार उनकी बातों को सुनेगी और समस्याओं का निराकरण करेगी।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए संख्या बल बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षणेत्तर कर्मियों को जोड़ना होगा। इसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव व प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव कैलाश सोनी ने भी शिक्षणेत्तर कर्मियों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक ध्रुवचंद मिश्र, विजय द्विवेदी, जिलाध्यक्ष बस्ती शिवकुमार गुप्ता, प्रभांश पांडेय, दुर्गा प्रसाद दुबे, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रामकृष्ण यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, उत्तम शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।