फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The truck was made to stand on the pretext of getting the fare, then stolen

Basti News: भाड़ा दिलाने का झांसा देकर खड़ा कराया ट्रक, फिर कर लिया चोरी

Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The truck was made to stand on the pretext of getting the fare, then stolen
ट्रक चालक से पहचान होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने दिया झांसा
विज्ञापन

हाईवे के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के अपोलो टायर के पास से हुई थी चोरी
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए सीसी कैमरे की मदद से हुआ घटना का पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ढाबे के सामने खड़ा ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने चालक से जान-पहचान का फायदा उठाते हुए पहले भाड़ा दिलाने का झांसा दिया। चालक भाड़े के इंतजार में जब ट्रक खड़ा करके ढाबे पर खाना खाने लगा तो लाॅक खोलकर ट्रक चोरी करवा दिया। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए कैमरे की मदद से इस घटना के पर्दाफाश में मदद मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रक और एक कार बरामद कर लिया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 22 अगस्त की रात हाईवे के किनारे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपोलो टायर हाउस के पास से एक ट्रक चोरी हो गया था। जिसके बारे में बुधवार को बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के निरुद्दीन चक गांव निवासी गुल अहमद ने तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह 20 अगस्त को बहराइच मंडी से अपने ट्रक से माल लेकर सुरभि मिल पर आया था। मंगलवार दोपहर एक बजे माल खाली होने के बाद वह अपने खलासी साहब खान निवासी छावनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच के साथ मिल से बाहर आकर अपोलो टायर की दुकान के बगल में अपने ट्रक को खड़ा करके खाना खाने के लिए चला गया। जहां से वापस आने के बाद ट्रक अपने स्थान पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी ट्रक नहीं मिला तो अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

----------------
पूछताछ में हुआ खुलासा
एसपी ने बताया कि पकड़े गए सय्यद और मोहम्मद आरिफ निवासी विशुनपुरवा थाना रुधौली ने बताया कि उन लोगों की चालक गुल अहमद से जान पहचान थी। उसने गुल अहमद को वापसी का भाड़ा दिलवाने को कहा। कहा कि हाईवे के किनारे कहीं गाड़ी खड़ा करके खाना आदि खाने के बाद भाड़े का इंतज़ार करना। उसने बताया कि इस बीच ट्रक पर नज़र बनाए हुए था। पूर्व में बनाई गई योजना के अनुसार पास बब्बन क्रेन की दुकान से ख़रीदे गए ट्रक के फाटक का लॉक खोलने की चाभी व ट्रक को स्टार्ट करने की डुप्लीकेट चाभी ले लिया था। जिसकी मदद से मोहम्मद आरिफ ट्रक को स्टार्ट कर आगे ट्रक को लेकर जा रहा था। दूसरा आरोपी अपने मित्र की कार से पीछे-पीछे जाकर चौकड़ी टोल प्लाजा से पहले बेलाड़े शुक्ल से मुड़ कर राम जानकी मार्ग होते हुए छावनी राम जानकी तिराहे पर नवनिर्मित ओवरब्रिज को पार कर खेसुआ गांव के एक बाग में ट्रक खड़ा करवा दिया। किंतु पुलिस के सक्रिय होने व जगह-जगह चेकिंग होने के कारण खेसुआ से लाकर सिहारी गांव के सुनसान स्थान पर खड़ा करवा दिया। मामले के शांत होने पर मौक़ा देखकर ट्रक को मेहदावल-कैम्पियरगंज के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सीसी कैमरे में दिख गई थी आरोपियों की हरकत
एसपी के अनुसार घटना स्थल के आसपास ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पहले से ही कई सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। ट्रक की केबिन खोलने से लेकर उसे लेकर जाते समय की सारी फुटेज उन कैमरों में दर्ज हो गई थी। जिसका नतीजा रहा कि सूचना देने के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा हो गया।

------------------
इस टीम को मिली कामयाबी
- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत, एसएसआई कमलेश कुमार गौड़, एसआई राधारमण यादव, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश मणि त्रिपाठी, फयानाथ भाष्कर, संजीत श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, चालक व्यास प्रसाद, राम शरण मिश्र, नरेन्द्र प्रजापति, आदर्श सिंह, राम भगत यादव, विजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed