{"_id":"689b8ea640c84cb2bb0d04d5","slug":"the-trolley-of-devotees-from-mustafabad-who-had-gone-to-visit-ayodhya-overturned-one-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141931-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या दर्शन करने गए मुस्तफाबाद के श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या दर्शन करने गए मुस्तफाबाद के श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, एक की मौत
विज्ञापन
रामशरण की फाइल फोटो
-हादसे में , 19 लोग हुए घायल, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में सोमवार रात हुआ हादसा
- वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद से दर्शन करने गए थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिक चन्द, बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक ने अयोध्या के निकट टक्कर मार दी, जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलट गई। उसके नीचे दबकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में घायल 19 लोगों को दर्शन नगर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मुस्तफाबाद से 20 लोग सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से पर अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। अयोध्या कोतवाली थानाक्षेत्र के भगवान शिव की बड़ी मूर्ति के पास परिवहन निगम की बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पटल गई। ट्राॅली में सवार ज्यादातर लोग बगल में जा गिरे, जबकि कुछ लोग ट्राॅली के नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से ट्राॅली उठवाई और घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या इलाज के लिए भेजा गया।
जहां मुस्तफाबाद के रामशरण पुत्र छबिलाल मेडिकल काॅलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने की तैयारी में थे, मगर राम शरण ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के घर ले आए।
विज्ञापन
अन्य घायलों में योगेंद्र कुमार (42) पुत्र राम उजागिर, शनि (22) पुत्र महेन्द्र कुमार, नीलम (38) पत्नी योगेन्द्र कुमार, पुष्पा (35) पत्नी धमेन्द्र कुमार, अंश (12) पुत्र धमेन्द्र, गिरीश (39) पुत्र परशुराम, रामकेश (16) पुत्र राम धनी, अमन (14) पुत्र राम धनी, शिवशान्त (19) पुत्र सीता राम, जानकी (20) पुत्री सीता राम, मीरा (38) पत्नी राकेश, समीक्षा (10) पुत्री राकेश कुमार, शालनी (30) पत्नी गोविन्द ,रोहित (15), पुत्र राकेश, कृष्णा (18) पुत्र योगेन्द्र, सत्येन्द्र (18) पुत्र जिलाजीत चौधरी, विवेक (12) पुत्र योगेन्द्र, साक्षी (8) पुत्री राकेश कुमार शामिल हैं।
वहीं मृतक रामशरण की पत्नी कबूतरा देवी व तीन बेटे सीता राम, मस्तराम, अजय कुमार, बेटियां राजमती विमला देवी बहु नीलम इंद्रावती रोशनी देवी समेत घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल रहा।