फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The tricolor waved with pride...patriotic songs echoed

Basti News: शान से लहराया तिरंगा...गूंजे देशभक्ति के तराने

Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The tricolor waved with pride...patriotic songs echoed
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा शान से लहराया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सभी जगहों पर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंजे। स्कूलों में बच्चों ने मां भारती की अद्भुत झांकियां सजाई। देश प्रेमियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। देश भक्ति के भाव से हर कोई ओत-प्रोत दिखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण किया। डीआईजी संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर, एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइंस में ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के बाद जन गण मन का सामूहिक गान हुआ। आयुक्त ने कहा कि देश के अमर सपूतों की बदौलत हम स्वतंत्र एवं सुखद वातावरण में नए बदलाव के साथ कार्य कर रहे हैं। आज के दिन हमें संकल्प लेना होगा कि हम सभी तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान देकर भारत को एक संतुलित शक्ति के रूप में पूर्ण विकसित करना है। अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी की छात्रा अनुष्का, नमिता तिवारी, पलक सोनी, रीत तुलस्यान, नुसरत फातिमा ने देश भक्ति गीतों की अद्भुत प्रस्तुति की। इससे पहले एसपी अभिनंदन ने फव्वारा तिराहे पर नेताजी सुबाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उधर, कलेक्ट्रेट भवन में डीएम रवीश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने गांधी कला भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में पौधे लगाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस दिन हम सभी को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निवर्हन का संकल्प लेना चाहिए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम न्यायिक शशि चंद्र द्विवेदी, रश्मि यादव आदि मौजूद रहे। वहीं विकास भवन में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा भवन पर डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, बेसिक शिक्षा भवन पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। जबकि पुलिस अधीक्षक आवास/ कैंप कार्यालय पर एसपी अभिनंदन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। पुलिस उप महानिरीक्षक कैंप कार्यालय भवन पर डीआईजी संजीव त्यागी ने ध्वजारोहण किया। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed