{"_id":"65b2cbfda0ae6260a4086494","slug":"the-tourism-club-of-the-district-got-third-place-in-the-state-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110562-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले के पर्यटन क्लब को प्रदेश मे तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले के पर्यटन क्लब को प्रदेश मे तीसरा स्थान
Fri, 26 Jan 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्थापित युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को प्रदेश में उत्तम युवा पर्यटन क्लब श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त युवा पर्यटन क्लब के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य, नीलम सिंह को रुपये 25000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भेंट किया। जबकि सदस्य अनुष्का नाथ, संध्या गुप्ता, नैना मोदनवाल, सबा खातून , साक्षी , जूही कुमारी , दीपिका पटेल , नीलू पटेल , आँचल को पर्यटन साहित्य का किट बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
प्रमुख सचिव पर्यटन ने इन छात्रों द्वारा पर्यटन विभाग की गतिविधियों जैसे चित्रकला, भाषण, रंगोली, निबंध प्रतियोगिताओ व समय समय पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की सराहना की। अपेक्षा की है कि ये सभी युवा पर्यटन क्लब के सदस्य भविष्य के पर्यटन राजदूत बनेंगे जो जनपद के पर्यटन क्षमताओं को विकसित करने में सहयोगी होंगे। इन छात्राओं ने जनपद के पर्यटन गंतव्यों के विषय मे जानकारी एकत्र कर अपने सहपाठियों से साझा की।
इन छात्राओं ने जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बस्ती द्वारा आयोजित चंदो ताल में शैक्षिक भ्रमण में भी प्रतिभाग किया, वहां के ईको टूरिज्म संभावनाओं, वन्य व जलीय जीवों और पर्यावरण के विषय मे जाना।