फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the temperature dropped by seven degrees

Basti News: छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी, सात डिग्री लुढ़का तापमान

Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
the temperature dropped by seven degrees
गांधीनगर में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
बस्ती। मौसम विज्ञानियों का अनुमान सच साबित हुआ। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में सात डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। उसकी तुलना में रविवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंधी आने की भी संभावना है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में बस्ती मंडल समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के या मध्यम बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी 25 से 30 किलोमीटर की गति से पश्चिमी हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। डाक्टर मिश्र के अनुसार, वातावरण में 60 से 75 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी।
विज्ञापन

21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद अचानक मौसम बदल गया। लू का असर खत्म होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। शनिवार और रविवार को दिन-रात मिलाकर कई बार बादल बनते बिगड़ते रहे। रविवार शाम को घने बादल छा गए। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
10 दिन में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर
- 19 अप्रैल पिछले पांच साल का सबसे गर्म दिन रहा। जब तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हवा की गति काफी मंद होने की वजह से सूरज का तेज काफी बढ़ गया था। घर हो या बाहर लोग गर्मी से बेचैनी अनुभाव कर रहे थे। दिन के साथ रात का तापमान भी 21 डिग्री पर पहुंच जाने से रातें भी बेचैनी भरी हो गई थीं। यहां तक कि कूलर, पंखे गर्मी से राहत देने में नाकाम हो रहे थे। मगर 23 अप्रैल के बाद से गर्मी का तेवर ठंडा पड़ गया। 30 अप्रैल को यह 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed