फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The teenager died by hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटकने से हुई थी किशोर की मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The teenager died by hanging from a noose
सोनहा। थाना क्षेत्र के मंडफ़ गांव में आदित्य (13) की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कहीं उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप तो नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि होने के बाद संदेह दूर हो गया। क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिग आया है। बता दें कि सोमवार की शाम 4:30 बजे आदित्य पुत्र कमल का शव बरामदे में दीवार से सटकर खड़ी चारपाई के लोहे के पाए में दुपट्टे के सहारे लटका शव मिला था। वह उस समय घर में अकेला था। उसकी मां कुसलावती पिता के संग धान के खेत में निराई करने गई थीं। उसकी बड़ी बहनें उर्मिला व प्रियंका बगल में ही स्थित चाचा के घर पर थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed