फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The team will investigate the work of Jamunha art

Basti News: टीम करेगी जमुनहा कला के विकास कार्यों की जांच

Tue, 25 Apr 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The team will investigate the work of Jamunha art
बस्ती। हर्रैया ब्लाक की जमुनहाकला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की अनियमितता की जांच फिर से होगी। विधायक हर्रैया अजय सिंह की मांग पर आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी की अध्यक्षता में एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जांच में शामिल होंगे। जांच टीम 15 दिन में आयुक्त को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जमुनहाकला गांव के विकास कार्यों की शिकायत विधायक हर्रैया अजय सिंह ने की थी। इसकी जांच मंडलीय तकनीकी जांच टीम ने की थी, मगर इस जांच पर भी विधायक ने आपत्ति उठाते हुए मंडलायुक्त से फिर से जांच का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर आयुक्त ने सोमवार को इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच टीम गांव में स्थलीय व अभिलेखीय जांच करेगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि विधायक की मांग पर दोबारा जांच कराई जा रही है। दोषी कतई नहीं बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed