फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The system started improving on the four lane... Patching work is being done.

Basti News: फोरलेन पर सुधरने लगी व्यवस्था... मिटाए जा रहे पैचिंग कार्य

Thu, 19 Sep 2024 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The system started improving on the four lane... Patching work is being done.
फोरलेन पर संसारीपुर के पास फोरलेन के पैच ठीक करने का काम शुरू- फोटो संवाद
-आज के अंक में प्रकाशित खबर की फाइल फोटो
विज्ञापन

- संसारीपुर के पास उतरी एनएचएआई की निर्माण टीम, सड़क कर रही दुरुस्त
- पैचिंग कार्य को उखाड़कर समतल बनाई जा रही सड़क, आवागमन होगा बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/ महराजगंज। गोरखपुर- लखनऊ फोरलेन पर बस्ती सीमा में कराए गए पैचिंग कार्यों को मिटाने के लिए बुधवार से एनएचएआई की निर्माण टीम उतर गई है। हाईवे से अब पैचिंग की चकती हटाकर उसे समतल बनाया जा रहा है। ताकि आवागमन के दौरान वाहनों में उछाल न आए। अमर उजाला में बुधवार को ही पेज दो पर फास्टैग से खाली कर रहे खाता...कमर दर्द भी बढ़ा रहा हाईवे...शीर्षक से खबर प्रकाशित की है।
असल में बारिश के दौरान फोरलेन में जगह- जगह गड्ढे हो गए थे। लोगों को हिचकोले खाते हुए यात्रा करनी पड़ रही थी। एनएचएआई की ओर से गड्ढा मुक्त करने के नाम पर पैचिंग कार्य करा दिया गया, जिससे सड़क में जगह- जगह पैबंद होने से उभार आ गया। इसके चलते तेज रफ्तार में चल रही गाड़ियों को अचानक झटका लगने या हिचकोले खाने की समस्या खत्म नहीं हुई थी। हाईवे के आवागमन में पैचिंग कार्य खतरा बने हुए थे। लोगों को इनसे बचने के लिए अचानक कट मार कर वाहन चलाना पड़ रहा था। बुधवार खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद एनएचएआई टीम सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र में सुबह से निर्माण टीम सड़क दुरुस्त करने में जुट गई। जेसीबी से पैचिंग कार्य हटाकर उसे गहरा किया जा रहा है। बाद में फोरलेन के बराबर हॉट मिक्स प्लांट से तैयार तारकोल युक्त गिट्टियां भरकर सड़क को समतल बनाया जा रहा है। इससे फोरलेन पर यात्रा अब आसान हो जाएगी। टीम के अनुसार जहां अधिक दूरी तक पैच कार्य किया गया है। उस जगह को पहले दुरुस्त किया जा रहा है। समतल सड़क बनाए जाने से स्थिति गंभीर नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ललित प्रताप ने कहा कि फोरलेन सड़क को पूरी तरह समतल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी सड़क में उभार एवं गड्ढे हैं, उन्हें जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed