फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sun was harsh until the afternoon; despite thunder and lightning, no rain fell.

Basti News: दोपहर तक धूप ने सताया, गरज-चमक के बाद नहीं हुई बारिश

Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The sun was harsh until the afternoon; despite thunder and lightning, no rain fell.
बस्ती। पिछले सप्ताह दो दिन हल्की बारिश के बाद मानसून फिर लौट गया। रविवार को दोपहर तक तल्ख धूप ने खूब सताया। तपिश से धरती गर्म हो गई, सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप से माथा टनकने लगा। इस बीच बिजली भी ट्रिप कर रही थी।
विज्ञापन

दिन में एक बजे आसमान में बादल छाए और हवाएं चलने लगी लेकिन, गरज चमक के बीच हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। इस सीजन में अभी तक अच्छी बारिश न होने से किसान भी मायूस है। पिछले सप्ताह बारिश देख थोड़ा उत्साह बढ़ा था। किसानों ने धान के रोपाई की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद बारिश बंद हो गई।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों से लगातार प्रचंड धूप होने से बेतहाशा गर्मी बढ़ने के साथ खेतों की नमी भी गायब होने लगी है। रविवार का दिन तो काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों ने बताया कि एक मंजिला घर में कूलर पंखे भी इस भीषण गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। इस बीच बिजली भी रह-रहकर ट्रिप कर जा रही है। गर्मी से घरों के अंदर भी व्याकुल हो जाना पड़ रहा है।

दिन में एक बजे के बाद बादलों के छाने से बारिश की उम्मीद थोड़ी जगी लेकिन, मौसम की बेरुखी से लोग निराश हो गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं बूंदाबांदीहोने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed