फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The sun did not appear even on the fourth day, people were hiding in the house

Basti News: चौथे दिन भी नहीं दिखा सूरज, घर में दुबके रहे लोग

Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The sun did not appear even on the fourth day, people were hiding in the house
गांधीनगर में ठंड के कारण गरम कपड़े ओढ़ कर जातीं युवातियां। - फोटो : BASTI
चौथे दिन भी नहीं दिखा सूरज, घर में दुबके रहे लोग
विज्ञापन

- तापमान में गिरावट से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
- हवा का रुख बदलने के बाद ही मिलेगी सर्दी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पहाड़ों से रही बफीली हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। लगातार चार दिन से धूप नहीं निकली है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बर्फीली हवाओं के कारण आसमान में नमी की एक परत बन चुकी है, जो धूप को धरती पर नहीं आने दे रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जब तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं बंद नहीं होंगी, तब तक धूप निकलने की संभावना कम है।
ऐसे में तापमान लगातार नीचे गिर रहा और ठिठुरन बढ़ती जा रही है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार की तुलना में बुधवार को सामान्य तापमान एक डिग्री नीचे गिरा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों के भीतर जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट कभी नहीं हुई। कोहरे का भीषण प्रकोप रहा है, लेकिन नमी की सतह ने सूरज का रास्ता कभी नहीं रोका। डा. मिश्र के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

-------------
अलाव, हीटर, ब्लोअर बने सहारा
- सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर व ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। गांवों में लोग दिनभर अलाव से बैठ रहे हैं। शहरों में हीटर-ब्लोअर से ठिठुरन दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हीटर-ब्लोअर की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आलू, टमाटर पर संकट के बादल
- कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार दो दिन से पाला पड़ रहा है। जिसके कारण आलू और टमाटर की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। तीन-चार दिन तापमान इसी तरह रहा तो आलू और टमाटर की पत्तियां झुलस सकती हैं। हालांकि गेहूं की फसल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। उपनिदेशक कृषि डा. अनिल कुमार ने बताया कि आलू उत्पादकों को सलाह है कि वह जिंक, मैंगनीज, कार्बोंनेट 2.0 से 2.5 किग्रा को 800-1000 लीटर पानी या मैकोजैब 2.5 किग्रा 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

--------------
बंदियों में कंबल वितरित
- डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों में कंबल वितरित किया। एडीएम/वरिष्ठ अधीक्षक कारागार कमलेश चंद्र ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों को दो सौ कंबल वितरित किए गए। डीएम ने महिला बंदियों को 50 ऊनी शाल और बंदियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की शीघ्र व्यवस्था करने का डीएम ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed