फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Sugarcane Department will train students in AI technology.

Basti News: गन्ना विभाग विद्यार्थियों को एआई तकनीक में बनाएगा दक्ष

Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The Sugarcane Department will train students in AI technology.
बस्ती। गन्ना विकास विभाग ने एक फाउंडेशन के साथ मिलकर विद्यार्थियों को अब एआई तकनीक में दक्ष करने की योजना बनाई है। इसके तहत सहकारी गन्ना समितियों द्वारा संचालित इंटर कॉलेजों व महाविद्यालयों के छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना समितियों द्वारा संचालित इंटर कॉलेजों व महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए गन्ना विकास विभाग ने एक फाउंडेशन के स्किल्स डेवलपमेंट नेटवर्क (एसडीएन) के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत एसडीएन द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मंडल में दो विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

करीब एक हजार से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी एके सिंह भदौरिया ने बताया कि नवाचार, स्टार्टअप, व्यवसाय प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, अवसरों की पहचान और स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों व शिक्षकों को लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा बस्ती, गन्ना विकास इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
75 से 90 घंटे का मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
बताया गया कि सहकारी गन्ना समितियों के नौ इंटर कॉलेजों व महाविद्यालयों में 15,440 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले चरण में 3500 विद्यार्थियों को 75 से 90 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइंडसेट प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित की जाएगी। इसमें बस्ती मंडल के दो विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed