फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The students saw the functioning of the women's police station.

Basti News: छात्राओं ने देखा महिला थाने के कामकाज का तौर-तरीका

Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The students saw the functioning of the women's police station.
- एसपीईएलपी प्रोग्राम के तहत महिला थाने पर कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरीमेंट लर्निंग प्रोग्राम 2.0 का मंगलवार को महिला थाने से शुभारंभ हुआ। जिसके तहत महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने के कामकाज और पुलिसिंग के तौर-तरीके जानने-समझने का मौका मिला। शिक्षिकाओं के साथ थाने पहुंची छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने पुलिस विभाग के संपूर्ण कार्याें से परिचय कराया। उन्हें मुख्य रूप से बीट, चौकी, थाना, सर्किल, ग्रामीण रेंज, जिला रेंज, जोन और प्रदेश की व्यवस्था, कर्तव्य, पुलिस यूनिफॉर्म आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डीजीपी के आदेश पर चल रहे एसपीईएलपी प्रोग्राम के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम में 30 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। उनकी जिज्ञासा और कौतूहल को शांत करते हुए डा. शालिनी सिंह ने पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं व विभिन्न आयामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस के अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस की नकारात्मक छवि को बदलने, समाज में एक सहयोगी व जिम्मेदार भूमिका के रूप में स्थापित करने के लिए यह पहल शुरू की गई है l इस दौरान बालिकाओं को थाना का भ्रमण कराकर आगंतुक, महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय एफआईआर, लेखन, आईजीआरएस, सीसीटीएनएस आदि के बारे में बताया गया। कार्यशाला में एटीएचयू के उपनिरीक्षक सच्चिदानंद दुबे ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed