फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The strike of workers and farmers continues at the sugar mill gate

Basti News: चीनी मिल गेट पर श्रमिकों-किसानों का धरना जारी

Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The strike of workers and farmers continues at the sugar mill gate
गोविंदनगर चीनी मिल धरना देते श्रमिक किसान एवं अन्य।
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर दसवें दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने धरने को संबोधित किया। कहा कि प्रशासनिक तथा मिल के अधिकारियों की मनमानी से ही किसानों को मिल चलाने, गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को किसान, व्यापारी, श्रमिक तथा विधायक, पूर्व विधायक, अन्य संगठन के पदाधिकारियों का हुजूम डीएम को ज्ञापन देगा। राकेश राजभर ने कहा कि किसानों के हित के लिए मिल चलाने के सिवाय और कोई भी दूसरा विकल्प नहीं है, मिल चलने तक धरना जारी रहेगा। प्रधान प्रतिनिधि अमर नाथ चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों, क्षेत्र के व्यापारियों, श्रमिकों के हित में पहले मिल चलाई जाए। नित्यराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार यदि किसानों की आय को दुगना करना चाहती है तो किसानों के हित में मिल को अधिग्रहण करके मिल को चलाया जाए। धरने में राम जतन, बाबू राम, महेश पांडेय, अंगद, कमलेश, राम गोपाल, परमात्मा प्रसाद, राम लखन, धर्मेंद्र, राम सहाय सहित अनेक किसान, श्रमिक,व्यापारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed