फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The state and central governments are working at the behest of capitalists.

Basti News: ‘पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही प्रदेश व केंद्र की सरकार’

Fri, 12 Dec 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The state and central governments are working at the behest of capitalists.
मुंडेरवा में शहीद किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राकेश सिंह टिकैत।
मुंडेरवा (बस्ती)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत बृहस्पतिवार को प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों की आय को दोगुना करने की घोषणा की थी लेकिन उनकी सरकार की नीतियों के कारण आय घटकर आधी हो गई है। सरकार के फैसलों से सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आम आदमी नौजवान, गरीब और महिलाएं भी त्रस्त हैं। इस तानाशाह सरकार से 2027 तक हमें संघर्ष करना पड़ेगा। टिकैत ने ये बातें मुंडेरवा में आयोजित किसान शहीद मेला के अवसर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के किसानों की हालत काफी चिंताजनक है। सरकार बीज विधेयक कानून लागू करके निजी कंपनियों के माध्यम से किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। कंपनियां किसानों की मूल पूंजी उनकी खेती को हथियाना चाह रही है। इस कानून के तहत नुकसान होने पर कंपनियों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान को ही नुकसान सहना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा घोषित किया जाना चाहिए। प्रत्येक फसल के उत्पादन की अच्छी कीमत पर बिक्री की गारंटी होनी चाहिए।
यदि ऐसी व्यवस्था नहीं बनी तो देश भर के किसान बड़ा आंदोलन खड़ा करने को विवश होंगे। वर्तमान गलत नीतियों का ही परिणाम है कि किसान लाभकारी मूल्य की जगह औने-पौने में फसल बेचने के लिए विवश हो रहा है। किसानों के लंबे संघर्ष के बाद ही सरकार ने तीन काले कानूनों को वापस तो ले लिया लेकिन, आज तक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं हुआ। इससे किसानों का मोह कृषि से भंग होता जा रहा है। कहा कि जब सरकार को उद्योगपति चलाएंगे तो किसानों और मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस व्यवस्था से हमें एकजुटता के साथ लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली को प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से सप्लाई करना चाहती है। इससे विद्युत दरों में तीन गुना की वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बस्ती मंडल की धरती संघर्ष के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed