फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The solution given ultimatum

समाधान के लिए दिया अल्टीमेटम

Mon, 29 Aug 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 29 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The solution given ultimatum
डीएम कार्यालय पर वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का धरना जारी।
मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ फारेस्ट एसोसिएशन का अनिश्चित  कालीन धरना तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष रणवीर सिंह की अगुवाई में डीएफओ कार्यालय के समक्ष जारी रहा। निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन के  भीतर समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलित वन कर्मी पहली सितंबर से लखनऊ वन मुख्यालय पर धरना देंगे। धरने के कारण जिला कार्यालय बस्ती वन प्रभाग और वन  संरक्षक बस्ती मंडल कार्यालय में ताला बंदी कर आंदोलित कर्मचारियों  ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि तीन दिन से लगातार धरना के बावजूद  जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  राज्य कर्मचारी महासंघ के  जिला मंत्री शिवशंकर कुमार और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  के रामस्वारथ चौधरी, सिंचाई विभाग के अशोक कुमार सिंह, फारेस्ट  मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के अखिलेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राम संवारे, अशोक कुमार वर्मा, प्रेम मुरारी मिश्र, राम आसरे, राम  लोचन, सुशील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाण्डेय, राधेश्याम मिश्र,  संतोष कुमार सिंह, इन्द्रप्रताप सिंह, मनीष कुमार, राजेन्द्र प्रताप सिंह,  ओम प्रकाश चौधरी, धौताल, राजेन्द्र राम वर्मा, शिव कुमार, प्रेम प्रकाश  कन्नौजिया, शेषराम, जगदीश प्रसाद, आरसी प्रजापति, दीनानाथ मिश्र, सुभाष चंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed