{"_id":"695d6b18a760759dd6025879","slug":"the-severe-cold-is-worsening-the-health-of-the-elderly-blood-pressure-is-rising-breathing-is-becoming-difficult-basti-news-c-207-1-bst1005-150748-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भीषण ठंड से बिगड़ रही बुजुर्गों की सेहत...बढ़ रहा बीपी, फूल रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भीषण ठंड से बिगड़ रही बुजुर्गों की सेहत...बढ़ रहा बीपी, फूल रहा दम
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज को परामर्श देते डॉ. हरीश कुमार संवाद
बस्ती। जिले में शीतलहर और बर्फीली हवा व गलन के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित है। ठंडी हवा और लगातार गिरते तापमान की वजह से जिला अस्पताल में वायरल संक्रमण और मौसम संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
मंगलवार को वैसे तो कड़ाके की ठंड में मरीज कम पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक ब्लड प्रेशर व सांस के मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ितों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 422 मरीज आए। इसमें सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या लेकर पहुंचे थे। वहीं 30 से से अधिक मरीज उच्च रक्तचाप के थे। 20 मरीज सांस से संबंधित रहे। इनमें बुजुर्ग और बच्चे अधिक रहे।
फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम व बुखार के सामान्य लक्षण हैं। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने की आशंका रहती है। वहीं लापरवाही बरतने से पुराने सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीज नियमित दवा लेते रहें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
उन्होंने ऊनी कपड़े पहनने, सिर व कान ढककर रखने, नियमित व्यायाम करने और नमक व चीनी की मात्रा कम खाने की सलाह दी। साथ ही फल, सब्जियां और सूखे मेवों को आहार में शामिल करने की बात कही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बच्चों में वायरल संक्रमण मिल रहा है। जांच के बाद भर्ती कर रहे हैं। जुकाम वाले बच्चों में सांस की तकलीफ है ऐसे में उन्हें पीआईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है।