फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers will assess the progress of the schemes.

Basti News: योजनाओं की प्रगति परखेंगे शिक्षक

Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers will assess the progress of the schemes.
रुधौली। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीईओ समीक्षा सिंह ने शनिवार को बीआरसी रुधौली पर शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें छात्रों के शैक्षिक आकलन, डिजिटल उपस्थिति, आधार सत्यापन, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट क्लास के संचालन सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निपुण एप पर सभी छात्रों का शत-प्रतिशत आकलन कराने और प्रैक्टिस टेस्ट के माध्यम से मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सत्र 2026-27 में नव नामांकित छात्रों का विवरण, अपार आईडी तैयार करने, त्रुटिरहित डाटा फीडिंग, ऑपरेशन कायाकल्प और स्वच्छता अभियान की स्थिति पर चर्चा हुई। ई-वेस्ट कलेक्शन, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के संचालन, क्विज प्रतियोगिता, दिव्यांग छात्रों की उपस्थिति तथा परख-2.0 एप के माध्यम से स्क्रीनिंग वीडियो दिखाए जाने की प्रगति भी परखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed