Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The server failed on the first day; it took 50 minutes to answer 40 questions.

Basti News: पहले दिन सर्वर ने दिया दगा, 40 सवालों के जवाब में लगे 50 मिनट

Wed, 18 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The server failed on the first day; it took 50 minutes to answer 40 questions.
बस्ती। स्वगणना के पहले दिन ही लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर और लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आई। परिवार से संबंधित 40 सवालों के जवाब भरने में 40 से 50 मिनट लग रहे हैं।
विज्ञापन

स्वगणना की प्रक्रिया लोगों के लिए आसान नहीं है। सर्वर की समस्या दूर होने के बाद विवरण अपलोड होना शुरू हुआ। स्वगणना के प्रति अभी लोगों में अपेक्षित रुचि नहीं दिख रही है। प्रशासन विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लिंक भेजकर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित कर रहा है। पहले दिन सर्वर व्यस्त होने से लोगों को स्वगणना के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने लोगों से निर्धारित समय में स्वगणना पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार हैं। सीडीओ सार्थक अग्रवाल और एडीएम के अनुसार, लोगों को प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल पर विवरण भर सकते हैं। विवरण सबमिट होने पर मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी। घर-घर सत्यापन के दौरान प्रगणक को यह आईडी उपलब्ध करानी होगी। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन भी करेंगे। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का चरण चलेगा।

तकनीकी समस्याएं और समाधान ः ंस्वगणना के पहले दिन नेटवर्क और लोकेशन की समस्या से परेशानी बढ़ी। सर्वर की समस्या के कारण कई बार डाटा अपलोड नहीं हो सका। मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने में भी दिक्कतें आईं। विशेषज्ञ राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआत में तकनीकी समस्या थी। हालांकि, बाद में प्रक्रिया सुचारु हो गई। प्रशासन लोगों को प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed