फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The selection of the secretary responsible Apatron

अपात्रों के चयन पर सेक्रेटरी जिम्मेदार

Mon, 04 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 04 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
The selection of the secretary responsible Apatron
अपात्रों के चयन पर सेक्रेटरी जिम्मेदार - फोटो : amar ujala
रामनगर ब्लॉक का प्रभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ रूकमणि वर्मा ने कहा कि कर्मचारी योजनाओं में पारदर्शिता बरतें। प्रधानमंत्री आवास योजना में यदि अपात्रों का चयन हुआ तो सेक्रेटरी के वेतन से रिकवरी की जाएगी। सोमवार को बीडीओ, कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात कर रहीं थीं। कर्मचारियों से पटल और कार्यों के बाबत जानकारी हासिल की। कहा कि सरकार द्वारा सचांलित योजनाओं को शासन के मंशारूप पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य धरातल पर दिखेंगे।जिसके लिए वे स्वंय गांवों में जाकर कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इस बाबत बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता के लिए सभी ग्राम विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर आगाह किया है कि इस योजना में अपात्र व्यक्ति का चयन होने पर आवास के धन राशि की रिकवरी संबंधित से की जाएगी। ब्लॉक कुछ कार्यों में पीछे है जिसे आगे लाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर एकाउंटेंट रामकृपाल, स्थापना लिपिक संजय श्रीवास्तव, एनआरईपी लिपिक राजकुमार, कनिष्ठ लिपिक सुमिरन प्रसाद, जेईडीआरडीए राम सवारे, एडीओ समाज कल्याण तिलकराम चौधरी, तकनीकी सहायक सुरेन्द्र नाथ वर्मा, आदि  शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed