फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women and girls were made aware in the daughter-in-law conference.

Basti News: बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware in the daughter-in-law conference.
भानपुर। मिशन शक्ति-5 अभियान के द्वितीय चरण के तहत रविवार को सोनहा थाना क्षेत्र के तकियाचक गांव के पंचायत भवन में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 79 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सोनहा और बस्ती पुलिस टीम के उपनिरीक्षक देव मुनिसिंह, कांस्टेबल मनोज यादव और महिला आरक्षी मंजू व अर्चना यादव ने महिलाओं को पुलिस सहायता और कानून से संबंधित जानकारी दी। घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने 1090 महिला पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बताए गए। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय पुलिस के संपर्क नंबरों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed