{"_id":"619bdcf8eb9db402895ca3af","slug":"the-secret-of-the-death-of-the-married-woman-was-not-revealed-in-the-post-mortem-basti-news-gkp417279540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में विवाहिता की मौत का राज नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में विवाहिता की मौत का राज नहीं खुला
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के पकड़ी जप्ती गांव में शुक्रवार को हुई थी मौत
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव की विवाहिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया था, उन्हें छोड़ दिया गया।
शुक्रवार की रात पैकोलिया थानाक्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव निवासी 28 वर्षीय वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
उधर, रुधौली थानाक्षेत्र के सेहुंड़ा कला गांव निवासी सीताराम पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रेमचंद मिश्र, ससुर रामजतन मिश्र, सास उर्मिला देवी, देवर विशाल मिश्र व आकाश मिश्र और ननद राधिका के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है।