फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The salesman's son had planned a robbery at a liquor shop

Basti News: सेल्समैन के बेटे ने रची थी शराब की दुकान में चोरी की साजिश

Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The salesman's son had planned a robbery at a liquor shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुद्दूगंज माझा की देसी शराब की दुकान में दो माह पहले हुई चोरी का बृहस्पतिवार को खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, दुकान के सेल्समैन के बेटे ने चोरी की साजिश रची थी। साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक बाल अपचारी शामिल है। चोरी के 95 हजार रुपये नकद व अन्य सामान भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और अन्य तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी और सीओ हर्रैया संजय सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 30 दिसंबर 24 की रात कप्तानगंज क्षेत्र के माझा बुद्दूगंज स्थित देसी शराब की दुकान में रखे 1.10 लाख रुपये रहस्यमय ढंग से चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर निकाल ले गए थे। इसकी सूचना दुकान के लाइसेंसी रामवृक्ष निषाद निवासी रमवापुरकला थाना नगर ने कप्तानगंज पुलिस को दी थी। इसमें बताया कि सेल्समैन रामसजीवन शौच के लिए बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर लौटा तो बिक्री के रुपये चोरी हो गए थे। सीसीटीवी का डीवीआर भी लापता था। सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद भी चोरी की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही थी।

मुखबिर से हाथ लगी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने सेल्समैन के बेटे रवि जायसवाल की गतिविधियों पर ध्यान देते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अन्य लोगोंं का नाम भी सामने आ गया। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल मास्टरमाइंड रवि जायसवाल निवासी खौपोखर थाना कप्तानगंज, सहयोगी जितेंद्र विश्वकर्मा निवासी खौपोखर थाना कप्तानगंज, अनुराग चौधरी निवासी एकडगवा थाना दुबौलिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed