फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the roads of 2 wards will be made

शहर के दो वार्डों की तस्वीर बदलेगा डूडा

Sat, 08 Sep 2018 11:54 PM IST
basti
basti Updated Sat, 08 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
the roads of 2 wards will be made
रोडवेज से पचपेड़िया मार्ग का हाल। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सड़क के मामलों में शहरी क्षेत्र के लोगों के अच्छे दिन आने वाले हैं। एक दर्जन सड़कों की दशा बदली जाएगी। शहर के दो वार्डों की तस्वीर बदलने की शुरुआत नगरीय विकास अभिकरण ने सर्वे से की है।
विज्ञापन

डूडा के प्रभारी निदेशक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली के निर्देशन में इन दोनों वार्डों के सड़क व नालियों नालों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद इनका ब्लू प्रिंट तैयार कर उसे दुरुस्त करने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा। योजना में नरहरिया व मिश्रौलिया वार्ड है। यहां की ज्यादातर सड़कों व नालियों-नालों की दशा खराब है। इसमें सर्वाधिक दयनीय हालत हाईवे को जोड़ने वाले पचपेड़िया मार्ग की है। यहां करीब डेढ़ वर्ष पूर्व 40 लाख रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण कराया गया था, मगर प्रोजेक्ट की पूरी धनराशि न मिलने के कारण कार्य अधूरा ही रहा। चंद रोज बाद से ही बनी सड़क उखड़ने लगी थी। वर्तमान में इस मार्ग पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है। सड़क की दुर्दशा की लगातार शिकायत के क्रम में जिला प्रशासन ने दो वार्डों में पड़ने वाली इस सड़क सहित समूचे वार्ड की सड़क व नाली को व्यवस्थित करने की योजना बनाई है। इसका खाका ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व डूडा के प्रभारी निदेशक डुली ने खींचा है। सर्वे के बाद सप्ताह भीतर ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सहायक अभियंता घनश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि नरहरिया व मिश्रौलिया वार्ड का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही यहां सड़कों व नाला-नालियों का जाल डूडा बिछा देगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डुली की निगरानी में संपूर्ण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed