{"_id":"6ae3bc0a338009ad2b0c97ce","slug":"electronics-market-buzzes-with-offers-customers-flock-in-basti-news-c-207-1-bst1005-170632-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीईटी के लिए शाम से ही चलने लगीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीईटी के लिए शाम से ही चलने लगीं बसें
विज्ञापन
बस्ती। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार शाम से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया।
बस्ती डिपो से सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, अंबेडकरनगर, लखनऊ और कानपुर समेत विभिन्न जिलों के लिए बसें रवाना हुईं। शुक्रवार सुबह पांच बजे से भी बसें उपलब्ध रहेंगी।
एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या और डिपो परिसर में भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। बृहस्पतिवार शाम से ही अभ्यर्थियों का डिपो पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
वे अपने परीक्षा केंद्र वाले जिले तक जाने के लिए बसों की जानकारी ले रहे थे। कई अभ्यर्थियों ने ट्रेन से भी सफर किया। जिले में पीईटी के लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।
वहीं, बस्ती से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों को रवाना हुए। परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीएम ज्ञानचंद ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।