फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The road of the district hospital complex will be repaired

Basti News: जिला अस्पताल परिसर की सड़क होगी दुरुस्त

Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The road of the district hospital complex will be repaired
बस्ती। जिला अस्पताल परिसर में 1.6 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। विधायक निधि से यह कार्य होगा। यहां से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से मुहर लग गई है। बताया जाता है कि जल्द ही कार्यदायी संस्था यूपी सिडको सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराएगी। निर्माण संबंधी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर की मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हो गई है। सड़क में गड्ढे भी बन गए हैं। इससे स्ट्रेचर को लाने और ले जाने में दिक्कत होती है। मरीजों को उससे गिरने का भी डर रहता है। बताया गया कि इस परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. खालिद रिजवान अहमद ने सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया। इसके बाद सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव से विधायक निधि से अस्पताल परिसर की सड़क निर्माण करवाने का अनुरोध किया था। विधायक ने अपनी निधि से सीसी रोड बनवाने के लिए सहमति दी। उसके बाद प्रमुख अधीक्षक ने आगणन तैयार कराया। 1.30 करोड़ का स्टीमेट बनाया गया था, लेकिन महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजे गए प्रस्ताव में कुछ धनराशि की कटौती कर दी गई। महानिदेशक ने विशेष सचिव चिकित्सा अनुभाग को भेजे पत्र में बताया कि प्रमुख अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में सीसी रोड के लिए प्रस्ताव भेजा है। सदर विधायक ने निधि से कार्य कराए जाने के लिए प्रशासन व वित्तीय अनुमति निर्गत किए जाने का अनुरोध किया है। महानिदेशालय के सिविल अनुभाग ने 1.6 करोड़ के स्टीमेट पर मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed