फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The ration dealers worshipped the girl child and distributed Prasad.

Basti News: कोटेदारों ने कन्या पूजन कर किया प्रसाद वितरण

Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The ration dealers worshipped the girl child and distributed Prasad.
रुधौली/भानपुर/बनकटी/बभनान। मिशन शक्ति के तहत डीएसओ के निर्देश पर कोटेदारों ने कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण किया। ग्राम अरदा के पप्पू यादव और महुआर के कोटेदार सचिन जायसवाल के यहां भव्य आयोजन हुआ। जिला कार्य समिति सदस्य विजय कुमार पांडेय ‘राजू’, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी और पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार पांडेय ने 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित कराया। रामउग्रह जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, राजकुमार चौधरी, अशोक पांडेय, सत्येंद्र सिंह, जुग्गीलाल आदि मौजूद रहे। रामनगर गांव की कोटेदार निर्मला देवी की दुकान पर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह ने पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव के साथ कन्या पूजन किया। उमेश श्रीवास्तव, के.पी. सिंह, अनंत सिंह, गिरजेश मिश्रा, वीर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बनकटी के बखरिया गांव में कोटेदार शिवशंकर मिश्र ने भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया। खाद्य विभाग की इंस्पेक्टर ममता तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, सुग्रीव पाल, प्रधान जितेंद्र चौधरी और शिवशंकर मिश्र ने गांव की 21 कन्याओं के पैर पखार, माथे पर टिका और चुनरी ओढ़ाकर पूजन किया। साथ ही उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि कन्याएं जगतजननी मां भगवती के स्वरूप हैं, हमें हर रूप में नारी का सम्मान करना चाहिए और बेटियों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर अजय शुक्ला, वशिष्ठ मिश्रा, साधू सरण, मोनू शुक्ला, अखिलेश शुक्ला सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। गौर के ग्राम विशुनपुरा में कोटेदार राधेश्याम मिश्र के यहां पूर्ति निरीक्षक गौर शैलेश कुमार, गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंकू और प्रधान प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने कन्या पूजन किया। शिवम अग्रहरी, दिलीप कुमार, विनय उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अभिराम मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र बब्बू, संतराम तिवारी, अमित कुमार मिश्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed