फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The railway crossing at Walterganj market will remain closed today.

Basti News: आज बंद रहेगी वाल्टरगंज बाजार की रेलवे क्राॅसिंग

Sun, 11 Jan 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The railway crossing at Walterganj market will remain closed today.
गौर। गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 202 ए रेलवे मरम्मत कार्य के चलते रविवार की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा। रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर पहले से तैयारी की गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पूरब वॉल्टरगंज बाजार के पास गेट संख्या 202 ए पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मरम्मत कार्य के साथ स्लीपर पटरी बदल जाएग। जिसके चलते इस मार्ग से आने-जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। गौर-टिनिच-वॉटरगंज मार्ग से आने वाले लोगों को भिटिया चौराहा मनौरी के रास्ते आना होगा। जबकि बस्ती से हरदिया चौराहे से वॉटरगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को मनौरी के रास्ते जाना होगा।
विज्ञापन

चीफ पीडब्ल्यूआई रेलवे बस्ती इनामुलहक ने बताया कि गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 202 ए पर मरम्मत कार्य के साथ स्लीपर बदल जाएग। इसके चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक गेट पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed