फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The question asked by the captive students Amit Shah

नोट बंदी पर अमित शाह से छात्राओं ने पूछे सवाल

Sat, 19 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 19 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The question asked by the captive students Amit Shah
महिला पीजी कालेज मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मन की बात कार्यक्रम को देखती छात्राएं।
शहर के महिला महाविद्यालय की छात्रायें मन की बात कार्यक्रम में सीधे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अमित शाह से भले बात न कर सकीं, मगर दिए गए ह्वाट्स ऐप नंबर पर उन्होने खुले मन से सवाल किया। कईयों के सवाल नोट बंदी को लेकर थे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को ढ़ाई बजे दिन में बस्ती शहर के महिला महाविद्यालय में छात्राओं से सीधे मन की बात करने वाले थे। इसके लिए माध्यम था वीडियो कांफ्रेसिंग, मगर ऐन वक्त पर तकनीकी कारणों से वीडियो कान्फ्रेसिंग नहीं हो सकी। इस कारण अमित शाह के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के जरिए किया गया। छात्राओं को अमित शाह से सवाल के लिए एक व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराया गया। जिस पर छात्राओं ने सवाल किया। एमए अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा गुप्ता ने अमित शाह से सवाल किया कि नोट बंदी से उत्पन्न हुई समस्या कब तक दूर होगी। उन्होंने छात्राओं के लिए अलग से बस्ती में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा विद्या रावत ने तकनीकी शिक्षा के लिए बस्ती में छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग कालेज की मांग की तो बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी पांडेय ने अमित शाह से पूछा है कि हजार पांच सौ के नोट बंद करने से पहले सरकार ने होमवर्क क्यों  नहीं किया।
विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी दयाराम चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद राष्ट्रीय अध्यक्ष का छात्र छात्राओं से सीधा संवाद करना था, उनके मन की बात जानना था। इस मौके पर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. तूलिका बनर्जी, डा. स्नेहलता गुप्ता, डा. रघुवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed