फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Prime Minister today in Basti

पीएम मोदी आज बस्ती में

Wed, 22 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 22 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister today in Basti
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बृहस्पतिवार को होने जा रही सभा की सुरक्षा के संबंध में  बुधवार को मंडी परिषद परिसर में ब्रीफिंग की गई। राजकीय पॉलीटेक्निक ग्राउंड में होने वाली सभा व उसके आसपास बने चेक प्वाइंट, इंट्री जोन, मंच से लेकर भीड़ कंट्रोल और वाहन पार्किंग को लेकर तौर-तरीके समझाया गया। सबसे ज्यादा जोर चेकिंग पर दिया गया। एडीजी (पीएसी) आशुतोष पांडेय,डीआईजी लक्ष्मी नारायण, डीएम प्रभु एन सिंह, एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बारी-बारी से पीएम सिक्योरिटी से संबंधित बारीकियों को बताया। एसपी ने ड्यूटी पर लगे जवानों को समय से पहले मुस्तैद होने को कहा। 
विज्ञापन


 बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बाहर से आठ एसपी, नौ एएसपी, 17 सीओ, 15 एसएचओ के साथ ही 119 सब इंस्पेक्टर समेत 27 सौ जवान तैनात होंगे। इनमें 550 महिला रिक्रूट और 297 पुरुष रिक्रूट, तीन एपी गारद, के अलावा छह कंपनी पीएसी तैनात की गई है। पांच फायर टेंडर लगाए गए हैं। सभी थानाध्यक्ष के साथ हमराही फोर्स रहेगी। इसके अलावा एसपीजी सुरक्षा की अलग श्रेणी मुस्तैद रहेगी जो हर हाल में प्रधानमंत्री को महफूज रखने में सक्षम होगी। अफसरों को कार्यक्रम के दो घंटे पहले तैनाती स्थल पर रहकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एडीएम संतोष राय, एएसपी रोहित मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed