{"_id":"685d93b7d556d207470c4e12","slug":"the-postmortem-of-the-body-of-the-imprisoned-land-mafia-was-conducted-late-at-night-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139020-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंदी भूमाफिया के शव का देर रात हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंदी भूमाफिया के शव का देर रात हुआ पोस्टमार्टम
Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सरकारी जमीनों के हेरफेर के 43 केस में गिरफ्तार गोंडा जिले के अधिवक्ता बृजेश अवस्थी के शव का बुधवार देर रात एक बजे डीएम के आदेश पर पोस्टमार्टम कराया गया। औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी देर हो गई थी।
अंधेरा होने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम की अनुमति लेनी पड़ी। तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। जेल अधीक्षक शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है।
अधिवक्ता से भू-माफिया बने गोंडा जिले के बृजेश अवस्थी की जिला कारागार में बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। सुबह करीब 10:25 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बृजेश के खिलाफ गोंडा जिले के विभिन्न थानों में जालसाजी के 43 केस दर्ज थे।
विज्ञापन
एसआईटी जांच में उसके कारनामों को उजागर होने के बाद 2022 में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। उसे गोंडा जेल से 15 दिसंबर 2024 को स्थानांतरित करके उसे जिला कारागार बस्ती लाया गया था। कई लोगों को छेड़खानी, दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाकर वह उनकी जमीनें अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम करा चुका था।