फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The PM praised him and the fatigue of 66 days vanished in an instant in basti

PM की शाबाशी से बढ़ा हौसला: 66 दिन की थकान दूर, आकाश की टीम बोली- नदी को निर्मल बनाकर दम लेंगे दम

Mon, 01 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अनिल ओझा, संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
अनिल ओझा, संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 01:43 AM IST
सार

आकाश बताते हैं कि शुरुआत में मुश्किलें आईं और कई लोगों ने हमारा मनोबल तोड़ने की भी कोशिश की। आम जनता का सहयोग पाने के लिए हमने सोशल मीडिया पर माई विलेज ब्लॉग बनाकर उस पर सफाई कार्य के वीडियो डाले। इसके बाद हमें अपने ही गांव के युवा विकास गौतम, सुरजीत गौतम, छोटू गौड़, नितिन गौड़, बिट्टू गौतम और आदेश गौतम का साथ मिला।

विज्ञापन
The PM praised him and the fatigue of 66 days vanished in an instant in basti
मनोरमा नदी की युवाओं ने की सफाई।

विस्तार

रविवार का दिन हर्रैया के लजघटा गांव के आकाश गुप्ता और उनकी सात सदस्यीय टीम के लिए बहुत खास था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाबाशी मिलते ही लगा कि 66 दिन की थकान पल में दूर हो गई। अब हमारे कदम नहीं रूकेंगे। मनोरमा नदी को स्वच्छ बनाकर ही हम दम लेंगे।

विज्ञापन


आकाश बताते हैं कि मनोरमा नदी की हालत देखकर दुख होता था क्योंकि हमने बचपन में इसे साफ और जीवंत देखा था। समय के साथ उस नदी में प्लाॅस्टिक जमा होने लगी थी। गंदगी बढ़ती जा रही थी। आकाश कहते हैं कि हमने स्व-प्रेरणा से काम शुरू किया था। आज जब देश के सामने नाम आया तो शब्द ही नहीं मिल रहे हैं। बस हमारा संकल्प और मजबूत हो गया है।
विज्ञापन


माई विलेज ब्लॉग से हुई शुरुआत
आकाश बताते हैं कि शुरुआत में मुश्किलें आईं और कई लोगों ने हमारा मनोबल तोड़ने की भी कोशिश की। आम जनता का सहयोग पाने के लिए हमने सोशल मीडिया पर माई विलेज ब्लॉग बनाकर उस पर सफाई कार्य के वीडियो डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हमें अपने ही गांव के युवा विकास गौतम, सुरजीत गौतम, छोटू गौड़, नितिन गौड़, बिट्टू गौतम और आदेश गौतम का साथ मिला। उन्होंने कहा, आवश्यक संसाधन जुटाकर पूरी मनवर नदी को निर्मल बनाने का लक्ष्य लेकर हमने यह अभियान शुरू किया। पिछले 66 दिनों से हम लोग अपने निजी संसाधनों से लगातार नदी की सफाई में जुटे हुए हैं।


नौकरी से ज्यादा तवज्जो खेती को दी
आकाश कहते हैं कि शुरुआत में मुझे लगता था कि डिग्री लेकर नौकरी करूंगा। दो साल ग्रेजुएशन में दिए पर मन की बात सुनी और खेती पर ध्यान देना शुरू कर दिया। कृषि हमारी पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed