{"_id":"67d087c84e003d48e60fc374","slug":"the-plan-to-make-basti-kante-road-a-four-lane-road-is-stuck-basti-news-c-207-1-bst1001-133298-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती-कांटे मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना अटकीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती-कांटे मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना अटकीफ
Wed, 12 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती-कांटे मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की योजना लटक गई है। छह माह पहले पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क का प्रस्ताव तो तैयार किया, मगर सटीक आगणन अब तक नहीं हो सका। विभिन्न विभागों की ओर से सर्वे रिपोर्ट ही नहीं दी जा सकी।
इससे प्रस्तावित सड़क की सटीक लागत नहीं निकल पाई। इस वजह से शासन स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है। शहर में बड़ेवन-कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति के बाद पीडबल्यूडी ने दूसरी सड़क बस्ती-कांटे मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया।
दो खंड में इस सड़क के चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार हुई। शहरी क्षेत्र में अमहट से कंपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा होते हुए प्लाॅस्टिक कांप्लेक्स तक यह सड़क 21 मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। इसमें 18 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेनेज सिस्टम और डिवाइडर भी शामिल होना था।
विज्ञापन
जबकि प्लॉस्टिक कांप्लेक्स से आगे कांटे तक 16 किलोमीटर लंबाई में यह सड़क टू-लेन (10 मीटर चौड़ी) में तब्दील किए जाने की योजना तैयार हुई। कुल 24 किलोमीटर लंबाई में इस सड़क को बनाने के लिए 135 करोड़ रुपये लागत का अनुमान लगाया गया। शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद आगणन के साथ अंतिम प्रस्ताव पेश करना था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने विद्युत, जलनिगम, वन आदि विभागों से सर्वे करके रिपोर्ट मांगा।
इन विभागों द्वारा सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नतीजा सटीक आगणन नहीं तैयार हो सका है। इस वजह से वर्तमान वित्तीय सत्र में इस सड़क को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ा