फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The picture of Ashram Vidyalaya, District Hospital and BSA office will be changed with Rs. 8.36 crore.

Basti News: 8.36 करोड़ से बदलेगी आश्रम विद्यालय, जिला अस्पताल और बीएसए कार्यालय की तस्वीर

Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The picture of Ashram Vidyalaya, District Hospital and BSA office will be changed with Rs. 8.36 crore.
आश्रम पद्धति विद्यालय भानपुर संवाद
बस्ती। जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिल गई है। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, भानपुर के छात्रावास और परिसर के जीर्णोद्धार, जिला अस्पताल में सीसी सड़क निर्माण तथा पुराने बीएसए कार्यालय के नवीनीकरण व नए मीटिंग हॉल के निर्माण के लिए कुल 8.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी परियोजना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, भानपुर से जुड़ी है। यहां छात्रावास, चहारदीवारी और परिसर लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर 5.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत छात्रावास भवन का संपूर्ण मरम्मतीकरण, चहारदीवारी की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, पंखे, मिट्टी भराई, इंटरलॉकिंग तथा रंगाई-पुताई कराई जाएगी।
विज्ञापन

परिसर में जलभराव की समस्या दूर होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आवागमन में राहत मिलेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि निदेशालय से बजट जारी हो चुका है और निर्माण कार्य के लिए पांच प्रमुख कार्य निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------370 छात्र होंगे लाभान्वित
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय, भानपुर में वर्तमान में कक्षा छह से 12 तक के 370 छात्र अध्ययनरत हैं। विद्यालय भवन की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन छात्रावास काफी जर्जर हो चुका था। मरम्मतीकरण के बाद छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
---
जिला अस्पताल में बनेगी सीसी सड़क
जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क सहित अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परिसर की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों के कारण मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कुछ सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर कार्य जारी है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी और 50 से 80 मरीज इमरजेंसी में आते हैं। सड़क बनने से मरीजों और चिकित्सकों को काफी सुविधा मिलेगी।

---
2.04 करोड़ से सुधरेगा बीएसए कार्यालय
पुराने बीएसए कार्यालय परिसर में 2.04 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल गई है। इनमें 1.32 करोड़ रुपये की लागत से नया मीटिंग हॉल बनाया जाएगा, जबकि 72 लाख रुपये से पुराने भवन का मरम्मतीकरण कराया जाएगा। दोनों कार्य यूपी सिडको के माध्यम से कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि भवनों के निर्माण और मरम्मत से विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
---
तीनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-सार्थक अग्रवाल, सीडीओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed