{"_id":"6956d3c76d48d5d73404032b","slug":"the-pickup-of-thieves-fleeing-after-stealing-a-buffalo-overturned-basti-news-c-207-1-bst1006-150448-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भैंस चुराकर भाग रहे चोरों की पिकअप पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भैंस चुराकर भाग रहे चोरों की पिकअप पलटी
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास पलटी पशु चोरों की पिकअप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। बुधवार की रात करीब एक बजे दो भैंस को चोरी कर पिकअप पर लादकर भाग रहे चोरों की पिकअप हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास पलट गई। हादसे के बाद चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस पशु चोरों का पता लगाने में जुटी है और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिकअप के नंबर के आधार पर उसके मालिका पता लगा दिया है, मगर उसका मोबाइल ऑफ जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव निवासी बृजमोहन की घर के सामने झोपड़ी में बंधी भैंस को पिकअप में लादने के बाद चोर हर्रैया थाना क्षेत्र कनघुसरा गांव निवासी बोझन की भैंस को खोलकर पिकअप में लाद लिया। इसके बाद चोर भुड़कुलगंज बाजार से महराजगंज मार्ग होकर फोरलेन पर आ रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही चोर हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास पहुंचे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पकड़े जाने के डर से चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद पशुपालक भी खोजते हुए बाइक से पहुंच गए और अपनी भैंस को लेकर घर चले गए।
बता दें कि तीन माह पहले भी पिकअप सवार चोर कनघुसरा गांव के राम कृपाल यादव की भैंस को चोर खोल ले गए थे।
सूत्रों का कहना है कि पूरे जिले में गैर जनपदों के पशु चोरों का गिरोह सक्रिय है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।