फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The operator's family lives above the shop.

Basti News: दुकान के ऊपर रहता है संचालक का परिवार

Fri, 07 Nov 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The operator's family lives above the shop.
बस्ती। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र गांधीनगर में बुधवार की रात बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। अभी छह महीने पहले हर्रैया कस्बे के सघन आबादी वाले अंजहिया बाजार की तरह यहां अग्निकांड का भयावह मंजर सामने आया। सघन आबादी वाले गांधीनगर मुख्य बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे लगभग 15 फीट की चौड़ाई वाली जिस कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी उसी के ऊपर दुकान संचालक का परिवार रहता भी है। नीचे दुकान और ऊपर मकान है। निकलने का रास्ता भी दुकान से ही है।
विज्ञापन

आग की लपटों के कारण ऊपर के कमरे में फंसे परिवार के चार-पांच सदस्य काफी सूझबूझ से काम लिया। दुकान स्वामी आदित्य के अनुसार, पहले लोगों को आग की भयावहता का अंदाजा नहीं था। इसलिए दुकान के रास्ते से ही बाहर निकलने की कोशिश किए। सीढि़यों पर आते ही लपटे दिखाई पड़ी तो पीछे हट गए। दुकान स्वामी आदित्य ने बताया कि हम लोग किचन के रास्ते बालकनी की ओर जाने की ओर प्रयास किए। तब तक आग वहां भी पहुंच चुकी थी। बालकनी के रास्ते ऊपर के कमरे में धुएं भी भर गए थे। दम घुटने के पहले ही हम लोग दूसरे मंजिल के छत पर भागकर पहुंचे। यहां से पड़ोसी के छत पर आकर शोर मचाना शुरू किए। तब पड़ोसी ने अपने छत का दरवाजा खोला। किसी तरह मेरा परिवार उनके घर में से होकर बाहर निकला। आग इतना भयावह रूप ले ली थी कि अगल स्थित ज्वैलरी की दुकान व मकान में भी आग फैलने की आशंका बढ़ गई। जिससे पड़ोसी भी घर छोड़कर बाहर आ गए। सब कुछ रात के सन्नाटे में था। जब बाजार बंद थी और सड़क खाली थी। इसीलिए सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम जल्दी पहुंच गई और बड़ी अनहोनी होने से पहले ही आग पर काबू पर पा लिया। वरना इस तरह की घटना यदि दिन में होती तो और नुकसान की संभावना थी। बाजार में भगदड़ मच जाती। दमकल पहुंचने में काफी वक्त लगता। तब तक अगल-बगल के दुकान में भी आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed