{"_id":"690909e8d350ce8fbb00b5ff","slug":"the-ongoing-agitation-against-the-suspension-of-vdo-has-been-postponed-basti-news-c-207-1-bst1005-146959-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वीडीओ के निलंबन के खिलाफ चल रहा आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वीडीओ के निलंबन के खिलाफ चल रहा आंदोलन स्थगित
Tue, 04 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
एडीएम कार्यालय में बैठक में वीडीओ निलंबन प्रकरण में चर्चा करते कर्मी व अधिकारी
बस्ती। वीडीओ के निलंबन के खिलाफ चल रहा आंदोलन डीएम की पहल पर सोमवार को स्थगित हो गया। एडीएम कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक में डीडीओ अजय कुमार सिंह ने एक सप्ताह में निस्तारण का आश्वासन दिया। समन्वय समिति ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में निर्णय न हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। सांऊघाट ब्लॉक में तैनात वीडीओ प्रियंका यादव के निलंबन से नाराज ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर धरना चल रहा था।
सोमवार को एडीएम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार के साथ कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति में सहमति बनी कि निलंबन के संबंध में एक सप्ताह में कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी। 15 दिन में बीडीओ पर आरोपों की जांच पूरी की जाएगी। कर्मचारी नेता राम अधार पाल ने बताया कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन को बाध्य होंगे।